गाजियाबाद। ठगों ने राजेंद्र नगर की रहने वाली महिला को घर बैठे कमाई का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठग लिए। नागेंद्र चौरसिया का कहना है कि उनकी पत्नी के पास व्हाट्सएप नंबर पर अनजान नंबर से मेसेज आया। पत्नी ने उस पर रिप्लाई दिया तो उन्हें एक ग्रुप में जोड़ दिया गया। जहां ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर कमाई की बात कही गई। शुरूआत में टास्क पूरा करने पर पत्नी के खाते में पैसे भी आए। इसके बाद रुपये निवेश कर टास्क पूरा करने की स्कीम में ज्यादा मुनाफे का झांसा दिया। धीरे-धीरे रुपये निवेश कराकर पांच लाख रुपये ले लिए और मुनाफा वॉलेट में दर्शाते रहे। उन्होंने निकालने का प्रयास किया तो और रकम की मांग की गई। ठगी का एहसास होने पर पुलिस से शिकायत की। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद का कहना है कि ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है।