फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: करोड़पति बनाने का झांसा देकर तीन लोगों से साढ़े 55 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर अपराधी शेयर ट्रेडिंग का प्रशिक्षण देकर करोड़पति बनाने के सपने दिखाकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। शातिरों ने प्रताप विहार निवासी पंकज के. गुप्ता, शालीमार गार्डन निवासी प्रदीप कुमार उपाध्याय और साहिबाबाद के लाजपत नगर निवासी सौरभ किशोर से साढ़े 55 लाख रुपये ठग लिए। रुपये वापस नहीं मिलने पर ठगी का एहसास हुआ तो तीनों ने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

साहिबाबाद के लाजपत करने के रहने वाले सौरभ किशोर से ठगों ने 34.72 लाख रुपये ठग लिए। उनका कहना है कि टेलीग्राम के जरिए एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया गया और ट्रेडिंग की जानकारी दी। इसके बाद उन्हें इंस्टीट्यूशनल अकाउंट खोलने के कहा, जिसमें 100 फीसदी तक फायदा दिलवाने का झांसा दिया। खाता खुलवाने के बाद निवेश के नाम पर उनसे कई बार में 19 खातों में रुपये ट्रांसफर कराए। वॉलेट में मुनाफे के साथ रकम दिखाई गई। उन्होंने निकालने का प्रयास किया तो शातिरों ने और रुपये की मांग की। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

-आईपीओ दिलाने के नाम पर 13.92 लाख ठगे-
प्रताप विहार में रहने वाले पंकज के. गुप्ता को अपर सर्किट के शेयर और आईपीओ दिलाने के नाम पर 13.92 लाख रुपये शातिरों ने ठग लिए। उनका कहना है कि शातिरों ने उन्हें एक ग्रुप में जोड़ा। जहां रोज कई लोग मुनाफे के स्क्रीनशॉट डाल रहे थे। कई दिन तक ऐसे देखने के बाद उन्हें ग्रुप सही लगा और उन्होंने भी उसमें खाता खुलवा लिया। शुरुआत में उन्हें शेयर नहीं मिले तो अपर सर्किट के शेयर दिलाने की बात कही गई। साथ ही कुछ कंपनियों के आईपीओ दिलाने का भी झांसा दिया। ऐसा करके धीरे-धीरे रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन

-शेयर ट्रेडिंग का प्रशिक्षण देकर की ठगी-
शालीमार गार्डन एक्सटेंशन में रहने वाले प्रदीप उपाध्याय को शातिरों ने शेयर ट्रेडिंग के लिए ऑनलाइन लर्निंग कोर्स करने के लिए कहा। जहां कुछ दिन तक सीखाते-सीखाते उनसे रुपये निवेश कराना शुरू कर दिया और 6.85 लाख रुपये ले लिए। बाद में रुपये वापस नहीं दिए।
तीनों मामलों में ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिन खातों में ठगी की रकम गई है। उनकी जानकारी निकलवाई जा रही है।- सच्चिदानंद, एडीसीपी अपराध।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें