फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टेलीग्राम पर टास्क कराकर 4.42 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टेलीग्राम पर टास्क कराकर अभयखंड में रहने वाली महिला से साइबर ठगों ने 4.42 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर पार्ट टाइम जॉब का ऑफर देकर टेलीग्राम टास्क ग्रुप से जोड़ा था। महिला ने इंदिरापुरम थाने में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि 12 जनवरी को व्हाटसएप मैसेज आया था। संपर्क करने पर ठग ने टेलीग्राम टास्क ग्रुप पर जोड़ लिया। ठग ने मुनाफा कमाने का झांसा देकर कई बार में रुपये निवेश कराने शुरू कर दिए। शुरुआत में ठग ने रुपये दोगुना कर मुनाफा होना दिखाया। महिला ने आठ बार में 4.42 लाख रुपये की धनराशि निवेश कर दी। इस बीच ठगी का अंदेशा होने पर पूरी धनराशि निकालनी चाही तो ठग ने संपर्क बंद कर लिया। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि ठगों की तलाश में टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें