गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की प्लेटिनम सोसायटी के रहने वाले सतीष यादव से ठग ने नामी कंपनी का कर्मचारी बनकर एसी की मरम्मत के नाम पर 4,250 रुपये ठग लिए। शातिर ने रुपये ट्रांसफर कराने के बाद न तो मरम्मत करने के लिए आया और न ही रुपये लौटाए। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
सतीश यादव ने बताया कि उनका एसी खराब हो गया था। उन्होंने ऑनलाइन एक वेबसाइट के जरिए मैकेनिक बुक किया। मोहम्मद दानिश नाम के व्यक्ति ने कंपनी की ओर से कर्मचारी बनकर उनसे संपर्क किया और एडवांस पेमेंट के लिए कहा। उन्होंने दानिश को 16 अगस्त को 4,250 रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपये लेने के बाद दानिश ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। आरोप है कि फर्जी वेबसाइट के जरिए उनसे ठगी की गई है। एसीपी नंदग्राम ने बताया कि मामले में साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है।