फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम पर 12.92 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम पर मोटा मुनाफे का झांसा देकर साहिबाबाद के श्याम एन्क्लेव में रहने वाले कन्हैया लाल शर्मा से 12.92 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने 46 अलग-अलग यूपीआई आईडी के जरिये रकम ट्रांसफर कराई। रकम वापस नहीं मिलने पर ठगी का एहसास हुआ तो साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कन्हैया लाल ने बताया कि व्हाट्सएप पर उन्हें एक मैसेज मिला था, जिसमें क्रिप्टो करंसी में निवेश कर तीन से पांच गुना तक रिटर्न की बात कही गई। संपर्क करने के बाद शातिरों ने उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा और इसके बाद उनकी कई आईडी तैयार की। कई बार में 12.92 लाख रुपये
निवेश करने पर उनके वॉलेट में 39.37 लाख रुपये दिखाए गए। जब उन्होंने रुपये निकालने का प्रयास किया तो शातिरों ने आठ लाख रुपये की और मांग की। ऐसा नहीं करने पर उनके अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया। तब उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है उनकी जानकारी निकलवाई जा रही है। शातिरों को भी ट्रेस करने के लिए टीम लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें