फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के नोटिस की सुनवाई के स्थल में हुआ बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जारी किए गए नोटिस की सुनवाई के स्थलों में कुछ बदलाव किए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 54-मुरादनगर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने मतदेय स्थल संख्या 190 से 216 तक के निर्वाचकों के नोटिस सुनवाई के लिए चयनित स्थल में संशोधन किया है। भाग संख्या 190 से 197 के मतदाताओं की सुनवाई 30 जनवरी को सर छोटूराम किसान इंटर कालेज, भाग संख्या 198 से 207 की सुनवाई 31 जनवरी को जीबी पब्लिक स्कूल मोरटा, भाग संख्या 208 से 216 के मतदाताओं की सुनवाई दो फरवरी जीबी पब्लिक स्कूल मोरटा में सुबह 10.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें