मुरादनगर। आयुध निर्माणी फैक्टरी परिसर स्थित टाइप थ्री क्वार्टर में शनिवार रात जीजा साले ने पड़ोस में रहने वाले अधिकारी से गाली गलौज कर दी। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि अरुण कुमार व उसके साले दीपक कश्यप निवासी राजनगर एक्सटेंशन ने शनिवार रात बिना किसी कारण अपने पड़ोसी के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल पर दी गई। पुलिस ने अरुण कुमार व दीपक कश्यप का शांतिभंग में चालान किया है।