मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से लूटा मोबाइल
साहिबाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस कॉलेज के सामने मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बदमाश ने मोबाइल लूट लिया। अर्थला स्थित संजय कॉलोनी में हनुमान मंदिर के पास सोनिया पाल परिवार के साथ रहती हैं। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह वह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। जैसे ही वह मोहननगर स्थित आईटीएस कॉलेज के सामने पहुंची, एक युवक ने उनके हाथ से मोबाइल लूट लिया और पास खड़े ऑटो में बैठकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।