फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रेलवे अफसर से चेन लूटी, पीछा करने पर गोली मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-14 में बुधवार सुबह दिन निकलते ही पल्सर सवार दो लुटेरों ने रेलवे के अकाउंट अफसर अजीत कुमार से सोने के लॉकेट समेत चेन लूट ली। उनके दोस्त शिशिर ने पीछा किया तो लुटेरों ने पिस्टल दिखाकर डरा दिया। गोली मारने के डर से अजीत ने उन्हें तुरंत रोक लिया। इंदिरापुरम पुलिस ने शिकायत के आधार पर लूट का मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिये हैं।
विज्ञापन

वसुंधरा ग्रांड सोसायटी में रहने वाले अजीत कुमार नॉदर्न रेलवे के अकाउंट अफसर हैं। उन्होंने बताया कि रोजाना सुबह वह दोस्त शिशिर के साथ टहलने जाते हैं। बुधवार सुबह सात बजे दोनों टहलने के लिए सोसायटी से निकले थे। अटल चौक को पार करने के बाद वह एक रेहड़ी से केले खरीदने के लिए रुके थे कि पीछे से पल्सर बाइक पर आए दो लुटेरों ने उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली, उसमें लॉकेट भी था। उन्होंने झपट्टा लगते ही शोर मचाया तो शिशिर उनका पीछा करने के लिए दौड़ पड़े। कुछ दूर दोनों लुटेरों ने बाइक रोक कर उन्हें पिस्टल दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। इसे देखकर अजीत ने उन्हें तुरंत रोक लिया। दिनदहाड़े घटना के बाद लुटेरे लिंकरोड की तरफ फरार हो गए। उन्होंने तुरंत डायल-112 की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जांच की लेकिन लुटेरों का कुछ पता नहीं चला। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि लुटेरों को पकड़ने के लिए दो टीमें अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।
लुटेरों ने की ताबड़तोड़ की घटनाएं
ट्रांस हिंडन जोन में लुटेरों ने ताबड़तोड़ लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। बेखौफ लुटेरों ने मध्यप्रदेश के मंदसौर में जिला जज जितेंद्र पराशर से वसुंधरा सेक्टर-4 में फोन लूटने की घटना की। दूसरी घटना वसुंधरा सेक्टर-10 में गृह मंत्रालय के अधिकारी एच सुरेश कुमार से हुई। लुटेरों ने 18 मई की रात जयपुरिया स्कूल के पीछे से उनके हाथ से फोन लूट लिया। तीसरी घटना में लुटेरों ने नीतिखंड-1 के अंशुल गुप्ता को निशाना बनाया। उनसे सोने की चेन लूटकर लुटेरे आराम से फरार हो गए। लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। इनके अलावा लूट की चौथी घटना में राजेंद्र नगर चौराहे के पास अमनदीप कौर से लुटेरों ने फोन लूट लिया था। तमाम घटनाओं के बाद ट्रांस हिंडन जोन की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने वसुंधरा चौकी इंचार्ज विपिन कुमार को लाइन हाजिर करने की कार्रवाई कर अन्य चौकी प्रभारियों को भी अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें