फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सैर पर निकली महिला के गले से खींची चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर के राधेश्याम पार्क स्थित ओम सरस्वती अपार्टमेंट निवासी मोना शर्मा के गले से दो बाइक सवार चेन खींचकर ले गए। वारदात 16 सितंबर की तड़के हुई। महिला के पति सतीश कुमार शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने 17 सितंबर की रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। दर्ज मुकदमे में सतीश कुमार ने बताया कि 16 सितंबर की सुबह करीब पांच बजे वह पत्नी के साथ टहल रहे थे। तभी पीछे से दो बाइक सवार उनके पास पहुंचे और पत्नी के गले से चेन खींचकर भाग गए। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें