साहिबाबाद। सूर्यनगर स्थित प्लैटिनम वैली इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को फर्स्ट पिंक बॉल मास्टर्स कप लीग मैच के तहत सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस और मिश्रा स्पोटर्स क्लब बीवीएम के बीच मैच खेला गया। शानदार गेंदबाजी के लिए कृष्ण सिंघल को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मिश्रा स्पोटर्स क्लब बीवीएम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करते हुए सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस क्रिकेट अकादमी 32.3 ओवर में 85 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कृष्ण सिंघल ने चार ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मिश्रा स्पोटर्स क्लब बीवीएम ने 16.2 ओवर में चार विकेट खोकर 88 रन बनाए।