साहिबाबाद। शालीमार गार्डन के अन्नू प्लेस में रहने वाले केंद्रीय कर्मी ने रविवार रात को छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद में कदम उठाना सामने आया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजन की ओर से अभी कोई शिकायत भी नहीं दी गई। एसीपी शालीमार गार्डन सूर्यबली मौर्या ने बताया कि अन्नू प्लेस ए-15 तीसरे तल पर राजेंद्र वर्मा परिवार संग रहते थे। वह दिल्ली निर्माण भवन में केंद्रीय कर्मी के रूप में कार्यरत थे। रविवार रात करीब आठ बजे छत पर गए और वहां से नीचे कूद गए। उनके गिरने की तेज आवाज सुनकर सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन आनन-फानन में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया।