फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर संक्रमण से बचाव के सीसीएसयू को कराने होंगे उपाय

विज्ञापन
सीसीएसयू मेरठ केंपस फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सबहेड- सीसीएसयू के शिक्षक संघ मूटा की हुई वर्चुअल बैठक, सात सूत्रीय प्रस्ताव हुए पारित - मूटा ने किया साफ, शिक्षकों के घर पर उत्तर पुस्तिकाएं सैनिटाइज कराकर मूल्यांकन के लिए भिजवानी होंगी माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (मूटा) की कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। शिक्षक संघ की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता मलिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में सात सूत्रीय प्रस्ताव पारित किए गए। पारित किए गए पहले प्रस्ताव में शिक्षक संघ ने साफ किया है कि विश्वविद्यालय के प्रत्येक जनपद के नोडल केंद्र को शिक्षकों के घर पर उत्तर पुस्तिकाएं सैनिटाइज कराकर मूल्यांकन के लिए भिजवानी होंगी। दूसरे प्रस्ताव में विश्वविद्यालय को परीक्षाओं के दौरान प्रत्येक केंद्र पर कोरोना संक्रमण से बचने के लिए अधिकतम उपाय करने को कहा गया है। शिक्षक संघ ने विश्वविद्यालय स्तर से शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जल्द से जल्द प्रकाशित करने की मांग की है। शिक्षक संघ ने कहा कि सभी शिक्षकों का सिलेबस पूरा हो चुका है ऐसे में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की ओर से अनावश्यक निर्देश जारी न किए जाएं। शिक्षक संघ ने कृषि महाविद्यालयों में कृषि विषय से संबंधित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के निर्देशों के अनुपालन के संबंध में विश्वविद्यालय को पत्र लिखने की बात कही है। साथ ही शिक्षक संघ कोरोना काल के बाद महंगाई भत्ता इत्यादि फ्रिज किए जाने आरडीए बहाली के पक्ष में व्यापक आंदोलन शुरू करेगा। अंतिम प्रस्ताव में शिक्षक संघ ने महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर स्तर पर वार्षिक परीक्षा प्रणाली लागू किए जाने की मांग की है। मूटा की वर्चुअल बैठक में कार्यकारिणी महासचिव डॉ. जयकुमार सरोहा संयुक्त मंत्री, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. योगेंद्र विकल, डॉ. रीता बोरा, डॉ जेपी सिंह, डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. नरोत्तम त्यागी, डॉ. डीसी मौर्या, डॉ. विशंभर पांडे, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. नीलम, डॉ. हरवीर सिंह, डॉ. विजय पाल सिंह, डॉ. एवी सिंधु सहित आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें