फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सीबीएसई के डिप्टी सेक्रेटरी का कमरे में पंखे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। सुमेरु टावर में रविवार सुबह दूसरे फ्लोर के फ्लैट में दिल्ली सीबीएसई में डिप्टी सेक्रेटरी डॉ. बीएन सिंह (53) का शव पंखे से लटका मिला। परिवार ने घटना की सूचना कौशांबी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। पास में एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें मानसिक बीमारी से परेशान होने की बात लिखी थी। कौशांबी पुलिस ने बताया कि डॉ. बीएन सिंह परिवार के साथ रहते थे। वह कई महीनों से मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे। परेशान होकर वह फ्लैट से ज्यादा बाहर नहीं निकलते थे। शनिवार रात सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। सुबह दस बजे करीब पत्नी और अन्य सदस्य उन्हें उठाने के लिए कमरे में गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा खोला तो वह पंखे में चादर बांधकर लटके हुए थे। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में उन्होंने किसी को मौत का जिम्मेदार नहीं बताया है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि सुसाइड नोट को सील करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें