गाजियाबाद। नोएडा के निठारी कांड के मामले में मोनिंदर सिंह पंढेर के हाईकोर्ट से बरी होने के बाद अदालत का आदेश सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद सीबीआई कोर्ट के न्यायाधीश परमेंद्र कुमार ने पंढेर का रिहाई परवाना जारी कर दिया। पंढेर के अधिवक्ता देवराज ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश की प्रति सीबीआई कोर्ट में पेश करने के बाद परवाना जारी किया गया।