फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्कूल से बच्चे को लेने गई महिला के घर से नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। थाना क्षेत्र के कलां एंक्लेव मंगल बाजार में सुबह 10:48 बजे बच्चों को स्कूल से लेने गई महिला के घर का ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी कर लिए। महिला ने घर पहुंचकर अलमारी का ताला टूटा देखकर पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस चोर की पहचान के लिए घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक कर रही है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता अंजू बिष्ट ने पुलिस को बताया कि 17 सितंबर की सुबह 10:30 बजे बेटे को स्कूल से लेने गई थीं। इस दौरान मेन गेट का ताला लगाया था। वहां से बेटे को लेकर घर लौटीं तो कुंडी और ताला टूटा हुआ मिला। उसके बाद अंदर कमरे में जाकर देखा वहां अलमारी से कपड़े और अन्य सामान बाहर पड़े हुए थे जबकि लॉकर से 15,000 रुपये, दो गुल्लक में रखी हजारों की नगदी, सोने का एक पेंडेंट, बैंक के दो डेबिट कार्ड के अलावा अन्य सामान गायब था। उन्होंने खोड़ा थाने जाकर पुलिस को चोरी की शिकायत दी और आसपास कैमरे की फुटेज को चेक करने की गुहार लगाई। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि चोर की पहचान के बाद गिरफ्तारी का प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें