फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कैब बुक कर चालक को बंधक बनाकर नकदी, मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर तीन बदमाशों ने कैब चालक को बंधक बनाकर नकदी व मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने चालक को पीटकर घायल कर दिया। चालक ने हिम्मत दिखाई और बदमाशों पर ईंट से हमला कर दिया तो बदमाश कार छोड़कर भाग गये। जनपद मेरठ के नौचंदी नेहरूनगर कॉलोनी निवासी विशाल कुमार ओला कंपनी में कैब चलाता है। उसने बताया कि सुबह करीब तीन बजे लालकुआं से मेरठ के परतापुर जाने के लिए बुकिंग आई। लालकुआं से तीन युवक कार में बैठ गये और मेरठ जाने के लिए दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर चल दिये। भोजपुर टोल के पास पहुंचे तो एक युवक ने कहा कि कार साइड में रोक दो हमारा एक साथी आने वाला है। कार रुकते ही एक बदमाश ने विशाल का गला दबा लिया और जेब से 3500 रुपये व मोबाइल लूट लिया। इतना ही नहीं कार की चाबी भी छीन ली। विशाल ने हिम्मत दिखाई और कार का दरवाजा खोलकर बाहर आ गया। इसके बाद उसने सड़क से ईंट उठाकर बदमाशों पर चलानी शुरू कर दी, बदमाश पैदल ही मौके से फरार हो गये। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर मिल गई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें