फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मेडिकल स्टोर का शटर उखाड़कर नकदी व दवाई चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। लोनी बार्डर थानाक्षेत्र में चोरों ने शुक्रवार रात को एक मेडिकल स्टोर का शटर उखाड़कर हजारों रुपये की दवा और पांच हजार की नकदी चोरी कर ली। दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी घटना कैद हो गई। पीड़ित राज कुमार परिवार के साथ राम विहार कॉलोनी में रहते हुए पास में ही मेडिकल स्टोर चलाते हैं। शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे बाइक सवार दो युवक हेलमेट पहनकर आए। दोनों ने दुकान में लगे शटर के ताले तोड़कर शटर उखाड़कर दुकान से करीब 45 हजार रुपये की दवाइयां और पांच हजार रुपये समेत अन्य सामान को ले गए। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने घटना को अंजाम देने से पहले दुकान के पास वाले कई घरों की कुंडी लगा दी थी। एक मकान मालिक ने देर रात युवकों को घर के नीचे खड़ा देखकर शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गए। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोरों की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें