फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कुंडी और ग्रिल काटकर तीन फ्लैट से नकदी व गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। अभयखंड तीन के तक्षशीला अपार्टमेंट में चोरों ने दो फ्लैट की कुंडी काटकर लाखों की नकदी और गहने चोरी कर लिए। वहीं, गौरी शंकर एंक्लेव में फ्लैट की खिड़की से ग्रिल काटकर गहने और नकदी चोरी हो गए। दोनों मामलों में इंदिरापुरम व शालीमार गार्डन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अनीता कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि 23 जून को घर में रिंग सेरेमनी में शामिल होने बिहार गई थीं। सोमवार रात घर लौटी तो मुख्य गेट की कुंडी कटी हुई थी। अंदर कमरे में सामान बिखरा हुआ था। नकदी और गहने गायब थे। पड़ोसी रवि कुमार के फ्लैट की भी कुंडी कटी थी। चोरों ने उनका भी कीमती सामान चोरी कर लिया। दोनों मामलों में इंदिरापुरम पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया। पता चला कि कैमरे बंद पड़े थे। वहीं,गौरी शंकर एंकलेव निवासी सूरज सोमवंशी के फ्लैट की खिड़की से ग्रिल काटकर चोर अलमारी में रखी 25 हजार की नकदी और गहने चोरी कर लिए। जांच में आया कि घटना को पांच चोरों ने अंजाम दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें