फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मकान का ताला तोड़कर नकदी व गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। राधे श्याम विहार कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी गहने चोरी कर लिए। पुलिस से पीड़ित ने गुहार लगाई है।
विज्ञापन


मूलरूप से रुड़की निवासी प्रमोद कुमार मुरादनगर की राधे श्याम विहार कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर रहते हैं, वह गाजियाबाद की एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। बताया कि एक सप्ताह पूर्व परिवार के साथ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रुड़की गए थे। शुक्रवार रात मुरादनगर पहुंचे तो देखा कमरे का बाहर का ताला टूटा पड़ा है, अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। बताया कि चोर अलमारी से 35 हजार रुपये नकदी, करीब डेढ़ लाख रुपये के गहने व अन्य सामान चोरी कर ले गए। रविवार को पीड़ित थाने पहुंचा और चोरी की शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें