फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 1.10 लाख की नकदी और गहने चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम के गांव सिहानी के रहने वाले सतपाल सिंह के घर में घुसकर चोर ने 1.10 लाख की नकदी और 1.25 लाख के गहने चोरी कर लिए। उस समय वह परिवार के साथ शादी समारोह में गए थे।
विज्ञापन


सतपाल सिंह का कहना है कि वह सात मार्च को परिवार के साथ गए थे। नौ मार्च की शाम को वापस लौटे तो घर का ताला टूटा मिला और अलमारी में से गहने व नकदी गायब मिले। मामले में उन्होंने नंदग्राम थाने में 16 मार्च को मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।

-

घरेलू सहायिका पर लगाया गहने चोरी करने का आरोप

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की सुपर विलेज सोसायटी निवासी एफआर फ्रांसिस ने अपनी घरेलू सहायिका उमा पर घर में से गहने चोरी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नौ मार्च को वे एक शादी समारोह में से आए थे। पत्नी ने गहने एक बैग में रखकर कमरे में रख दिए। 12 मार्च को जब अलमारी में रखने के लिए बैग में देखा तो गहने नहीं मिले। आरोप है कि कमरे में किसी अन्य व्यक्ति का आना जाना नहीं है। उनका कहना है कि उमा पिछले छह महीने से ही उनके यहां काम कर रही हैं। उन्होंने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें