लोनी। डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी स्थित बंद फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। अंकुर विहार कॉलोनी में अनंत जैन परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को ऑफिस चले गए थे। पिता अपने काम पर चले गए थे। परिवार के अन्य सदस्य स्कूल गए थे। फ्लैट में ताला लगा था। शाम के समय जब ऑफिस से घर पहुंचे तो फ्लैट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। आलमारी में रखे लाखों की नकदी और जेवरात गायब थे। एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया आसपास के सीसीटीवी के फुटेज खंगाली जा रही है।