फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फ्लैट का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के सी-ब्लॉक में चोरों ने 31 जुलाई को फ्लैट का ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने शिकायत पर करीब एक सप्ताह बाद चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस फ्लैट के आसपास सीसीटीवी फुटेज से चोर की पहचान करने में लगी है। शालीमार गार्डन के प्रशांत शर्मा ने पुलिस को बताया कि 31 जुलाई की सुबह वह और उनकी पत्नी ड्यूटी पर चले गए थे। चोर ने ताला तोड़कर अलमारी से दो जोड़ी पायल, एक सोने की अंगूठी, तीन चांदी की अंगूठी और 25,000 की नकदी चोरी कर ली। शाम के समय दंपती घर पहुंचे तो फ्लैट का ताला टूटा देका। उन्होंने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी और शिकायत पर चोर को पकड़ने की गुहार लगाई। एसीपी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि फ्लैट के आसपास सीसीटीवी फुटेज से चोर की पहचान कर सकते रहे हैं। पुलिस टीम जल्द चोर को पकड़कर घटना का अनावरण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें