गढ़मुक्तेश्वर। आदर्श नगर निवासी बिलाल ने पड़ोसी युवकों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि सलमाल, बिलाल और अमन ने शनिवार को उनके छोटे भाई की पिटाई की थी। शिकायत करने पर आरोपियों ने लोहे की छड़ से उन पर हमला कर घायल कर दिया। क्षेत्राधिकारी राहुल यादव के अनुसार, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।