फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चैंबर में घुसकर अधिवक्ता व क्लाइंटों पर हमले का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में ट्रिपल स्टोरी सिविल कोर्ट परिसर में एक अधिवक्ता ने दूसरे अधिवक्ता समेत 15-16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित अधिवक्ता का आरोप है कि उनके और क्लाइंटों के साथ मारपीट कर चैंबर में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एसीपी कविनगर अभय राजेंद्र डागा ने बताया कि अधिवक्ता विकास शर्मा के मुताबिक वह कई साल से विधि व्यवसाय का कार्य कर रहे हैं। एक सितंबर की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह कोर्ट रूम से क्लाइंट गणेश दत्त और उनके बेटे सिद्धार्थ कौशिक के साथ अपने चैंबर में आकर बैठे। आरोप है कि उसी दौरान रितिक, हर्ष, अभय, विहान, देव, अंकित, नीरज और 15-16 अन्य लोग उनके चैंबर में जबरन घुस आए। सभी ने लाठी-डंडे से चैंबर में तोड़फोड़ की और गाली-गलौज करते हुए उन पर व उनके क्लाइंट गणेश दत्त व सिद्धार्थ कौशिक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान उनके पास तमंचा होने की भी बात कही गई है। हमले में गणेश और सिद्धार्थ बेहोश हो गए। तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। विकास शर्मा का कहना है कि सभी हमलावर अपने आप को वकील बताते हैं। एसीपी का कहना है कि मामले में शिकायत के आधार पर तीन सितंबर को केस दर्ज कर जांच की जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें