फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की मौत की फर्जी खबर चलाने पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

साहिबाबाद। रक्षामंत्री और गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद राजनाथ सिंह की मौत की फर्जी और झूठी खबर चलाने के मामले में शालीमार गार्डन थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। यूट्यूब संचालक पर आरोप है कि उसने बिना तथ्य और पुष्टि के लोगों को अपने चैनल से भ्रामक सूचना प्रसारित की। साइबर टीम चैनल के लिंक से संचालक का पता कर रही है।
पुलिस को शालीमार गार्डन मेन के निवासी राजेश कुमार ने शिकायत दी कि उन्होंने अपने मोबाइल पर शुक्रवार सुबह यूट्यूब चैनल पर देश के रक्षामंत्री, पूर्व गृहमंत्री और गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद राजनाथ सिंह की मौत की खबर देखी तो उन्होंने तुरंत भाजपा के नेताओं से इसके बारे में पूछा, जिसमें सामने आया कि यूट्यूब चैनल के संचालक द्वारा तथ्य के बिना झूठी, फर्जी खबर चलाई है। कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत आईटी एक्ट और अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आया कि किसी वीडियो से छेड़छाड़ के बाद भ्रामक खबर प्रसारित की गई। गूगल को ईमेल भेजकर वीडियो डिलीट करा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मुकदमा दर्ज कर साइबर टीम यूट्यूब चैनल के संचालक के बारे में पता कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें