गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम स्थित एक सोसायटी में कक्षा छह में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र के साथ एक युवक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। शनिवार देर शाम आरोपी विनोद निगम के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके भाई और भाभी ने अपने बेटे को अच्छी शिक्षा और देखभाल के लिए उनके पास छोड़ा हुआ है। बच्चा पिछले कुछ दिनों से गुमसुम और परेशान रह रहा था। चाचा ने प्यार से इसका कारण पूछा तो बच्चे ने रोते हुए आपबीती सुनाई। छात्र ने बताया कि आरोपी उसे बहाने से कमरे में बुलाकर गलत हरकतें करता था। विरोध करने पर उसे डराता-धमकाता था।