फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हादसे के बाद ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। तेज रफ्तार टेंपो चालक ने सिद्ध बाबा मंदिर के पास सामने बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल का दिल्ली के सुश्रुत अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। रामपार्क कॉलोनी निवासी राजी अहमद खान ने बताया कि 19 सितंबर को उनका बेटा अली बाइक से जा रहा था। सिद्ध बाबा मंदिर के पास सामने से विपरीत दिशा में तेज रफ्तार से आ रहे टेंपो ने बाइक में टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक टेंपो समेत फरार हो गया। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें