फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छह झोलाछाप चिकित्सकों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने बिना डिग्री दांत, बुखार, खांसी, जुखाम जैसी कई बीमारियों का इलाज कर नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले छह झोलाछाप पर टीलामोड़ थाने में मुकदमा कराया है। डिप्टी सीएमओ और स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी क्वैक्स डॉ.पंकज ने सभी आरोपियों को धोखाधड़ी और इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट 1956 की धारा में नामजद कराया है। आरोपी तय समय में डिग्री नहीं दिखा पाए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बताया कि 4 जनवरी 2024 को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ टीलामोड़ थाना क्षेत्र के गगन विहार, भोपुरा, गरिमा गार्डन और अन्य इलाकों में औचक निरीक्षण किया था आरोपियों के पास चिकित्सक संबंधी डिग्री व पंजीकरण जांचने के लिए कागजात मांगे तो काफी देर तक सभी इधर-उधर की बात कर टीम को बहकाने का प्रयास करते रहे लेकिन सख्ती बरतने पर कोई भी मौके पर कागजात नहीं दिखा पाया।
स्वास्थ्य विभाग से जारी हुआ सभी झोलाछाप को नोटिस:
डॉ. देवीलाल ने बताया कि उन्होंने औचक निरीक्षक के बाद सभी झोलाछाप को नोटिस जारी किया है। इन्हें 10 से 15 दिन में डिग्री और पंजीकरण के अलावा अन्य कागजात दिखाने का अंतिम मौका दिया गया है। समयावधि बीतने क बाद इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, टीलामोड़ पुलिस भी स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मिश्रित आबादी के बीच चलाते हैं क्लीनिक :
दरअसल,टीलामोड़ थाना क्षेत्र में मुस्लिम समाज के लोगों के अलावा मिश्रित आबादी है। यहां के लोग बुखार, खांसी, जुखाम या कोई भी छोटी-मोटी परेशानी के लिए अस्पताल या बड़े नर्सिंग होम में नहीं जाते हैं। एक वजह अस्पताल में डॉक्टर की फीस और दवाई व अन्य तरह का खर्चा भी है। इन क्लीनिक पर सबसे ज्यादा गरिमा गार्डन, इरशाद कालोनी,पसौंडा, करहेड़ा, डिफेंस कालोनी, शालीमार गार्डन व आसपास इलाके के लोग इलाज के लिए आते हैं।
अगस्त महीने में 106 झोलाछाप के खिलाफ दी गई थी तहरीर:
अगस्त महीने में मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट तलब की थी। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप के खिलाफ अभियान शुरू किया। दो दिन में जिले के अंदर 11 झोलाछाप पर संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज हुआ था जबकि 106 के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई थी। इनमें कौशांबी और खोड़ा थाना क्षेत्र के 12 झोलाछाप शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें