फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पीआरडी जवान और मां से मारपीट के मामले में चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के गांव शाहजहांपुर में पटाखे दिलाने से इन्कार करने पर पीआरडी जवान और उनकी मां से मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव शाहजहांपुर निवासी अंकुर पीआरडी में जवान हैं। वर्तमान में अंकुर की तैनाती निवाड़ी थाने में है। बीते रविवार को वह घर पर थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी उनके घर पहुंचा और पटाखे दिलाने का दबाव बनाया। अंंकुर ने मना किया तो आरोपी आग बबूला हो गया और अपने साथियों के साथ मिलकर अंकुर को पीट दिया। आरोपियों ने बीच-बचाव कराने आईं अंकुर की मां सुखबीरी की भी पिटाई कर दी। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि तहरीर के अनुसार सागर, सुभाष, आकाश और जोगेंद्र उर्फ जोगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें