फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पूर्व सभासद पर फायरिंग के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष और पूर्व नगर पालिका सभासद प्रमोद कुशवाहा पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। बता दें कि प्रमोद कुशवाहा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे करावल नगर से वह कार में अपने घर लौट रहे थे। मूवी मैजिक सिनेमा हॉल के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक कर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इस दौरान दो गोलियां कार के शीशे में लगीं। घटना में वह बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें