गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र के एक गांव में अश्लील हरकतें करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि गांव में रहने वाले राजकुमार और उसका बेटा बॉबी रास्ते में खड़े होकर पेशाब करते हैं व सरेआम नहाते हैं। आरोप है कि रास्ते से उनके घर की महिलाओं का आना-जाना रहता है और दोनों आरोपी महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें करते हैं। पीड़ित के अनुसार, 28 अगस्त की सुबह उन्होंने आरोपियों को ऐसा करने से मना किया तो दोनों गाली-गलौज करने लगे। साथ ही मारपीट पर आमादा हो गए और जान से मारने की धमकी दी। एसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।