लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के एक गांव में खनन कर रहे संचालकों पर 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप मालिक ने नौ लोगों के खिलाफ ट्रॉनिका सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पेट्रोल पंप से खनन पर डीजल जाता था। पेट्रोल पंप के मलिक ने पुलिस को शिकायत दी थी।
अलीगढ़ में रहने वाले बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि पावी स्थित हरबंस हीलिंग पॉइंट के नाम से पेट्रोल पंप है। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के एक गांव में खनन हो रहा है। इस खनन पर उनके पेट्रोल पंप से डीजल जाता था। उन्होंने खनन संचालकों पर 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पेट्रोल पंप मालिक बृजेश शर्मा ने पुलिस को मामले में शिकायत दी थी। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बनी सिंह, राजेश गोयल, सुधीर राठी, प्रवीन, राजीव, बिजेंद्र शर्मा, सिद्धार्थ कसाना, चंद्रेश और महफूज अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांच की जा रही है।