भाष्कर वर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में कार से टच होने पर मारपीट का मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बुधवार को लोनी बॉर्डर के इन्द्रापुरी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी था कि बीती रात को उसके घर पर बारात आ रही थी जिसमें बारातियों के साथ रोजू, इस्लाम, नईम तथा नदीम और उसके कुछ साथियों के द्वारा वाहन को टच करने के कारण मारपीट की गई।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इस्लाम, नईम और नदीम को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। इस पूरे मामले को लेकर अंकुर विहार से सहायक पुलिस आयुक्त भाष्कर वर्मा ने जानकारी दी।