इंदिरापुरम। अहिंसा खंड दो निवासी नीति महाजन ने अपने बंगलुरू के रामानाश्री नगर निवासी शैलेश गुप्ता व दो अन्य लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है। दर्ज मुकदमे में उन्होंने बताया कि उनकी शादी आठ नवंबर 2011 को हुई थी। शादी के बाद ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि 29 जून को पति ने उनसे गाली-गलौज व मारपीट की। इसके बाद दो जुलाई को वह अपने बेटे को लेकर मायके आ गईं। आरोप है कि इसके बाद पति ने उनके भाई-भाभी व अन्य लोगों के व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर आत्महत्या करने और उसका जिम्मेदार मायके वालों को बनाने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जिन मैसेज की बात पीड़िता ने की है, उनकी जांच की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।