मुरादनगर। रालोद प्रत्याशी के पति द्वारा सभा में भड़काऊ भाषण देने के मामले में हिंदू युवा वाहिनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इतना ही नहीं पुलिस के प्रति भी अपशब्द बोले गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बृहस्पतिवार को एवन कॉलोनी में रालोद प्रत्याशी सलमा के पति इमरान सभा को संबोधित कर रहे थे। सभा में इमरान ने धर्म विशेष के साथ हिंदू युवा वाहिनी के खिलाफ भी बयानबाजी की। वीडियो में पुलिस पर भी गलत टिप्पणी की गई। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता एकत्रित होकर थाने पहुंचे और हंगामा किया। हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व नगर अध्यक्ष सुशील प्रजापति ने तहरीर दी। एसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि भड़काऊ भाषण देने के मामले में रालोद प्रत्याशी के पति इमरान सैफी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।