लोनी। ट्रॉनिका सिटी थानाक्षेत्र के खुशहाल पार्क कॉलोनी निवासी युसुफ अली ने पूर्व सभासद नदीम उर्फ गुड्डू समेत नौ लोगों पर लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक सितंबर को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। दर्ज मुकदमे में युसुफ ने बताया कि वह सोमवार को दुकान से सामान लेने जा रहा था। रास्ते में पूर्व सभासद नदीम उर्फ गुड्डू और फैजल अपने साथी खालिद, आरिफ, टिक्कु, ताजिम, डॉ. त्यागी, जैनूल व अन्य लोगों के साथ कार में बैठे थे। आरोप है कि नदीम और उसके साथियों ने डंडे, तार केबल, लकड़ी के फट्टे से मारपीट की। मारपीट में उनका बेटा गंभीर रूप से चोटिल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले में नौ नामजद समेत पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।