इंदिरापुरम। आवास एवं विकास परिषद के अवर अभियंता प्रभाकर झा और रामकृष्ण गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चारों पर स्वीकृत मानचित्र के विपरीत भवन निर्माण कार्य कराने का आरोप है। अवर अभियंता प्रभाकर झा की तहरीर पर सेक्टर पांच निवासी शुभलता के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं, अवर अभियंता रामकृष्ण गुप्ता की तहरीर पर सेक्टर तीन निवासी अरुण प्रताप सिंह, मालिनी जैन और टिंकू चौधरी पर कार्रवाई की गई है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सभी आरोपी स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण कार्य करवा रहे थे। निर्माण कार्यों को पहले विभाग ने सील भी किया था। एसीपी ने बताया की जांच की जा रही है।