फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर के मिर्जापुर में निवासी नजमा के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने चार ससुरालियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। 10 सितंबर को नजमा ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। नजमा के परिजनों नेे उसके ससुरालियों पर उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पिलखुवा के रहने वाले नजमा के भाई इरशाद अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मार्च 2011 में उन्होंने बहन का निकाह विजयनगर के मिर्जापुर निवासी ताहिर से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालिये उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देते थे। उसने उनके उत्पीड़न से परेशान होकर जान दे दी। मामले में उन्होंने ताहिर, यामीन, नसरीना, कासिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें