फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जाम लगाने के मामले में 150 के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। चाचा-भतीजे की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद कार सवारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंबेडकर रोड पर जाम लगाने के मामले में पुलिस ने 150 के खिलाफ सिहानीगेट थाने में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि अनैतिक मांग को लेकर आरोपियों ने जाम लगाया, जिससे बड़ी तादाद में लोगाें को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि आरोपी उन लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, जो कार में सवार थे, जबकि कार चालक को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उनकी वजह से बड़ी तादाद में मरीज और आम लोगों को परेशानी हुई। एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मौके की वीडियोग्राफी भी कराई गई थी। फोटो भी जुटाए गए हैं। सभी लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।

यह था मामला :
बृहस्पतिवार रात को ई-रिक्शा चालक रिंकू और उनके भतीजे सक्षम को कार ने रौंद दिया था। इसमें उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने कार चालक प्रणब मित्तल को गिरफ्तार कर लिया। रिंकू और सक्षम के परिजनों का कहना था कि कार में और लोग भी सवार थे, उनको भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। सभी लोग इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं। जाम लगाकर लोगों ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें