मोदीनगर। भोजपुर गांव में मकान कब्जे को लेकर बृहस्पतिवार सुबह हुए खूनी संघर्ष में प्रशिक्षु उपनिरीक्षक की ओर से दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कार्यवाहक एसीपी मोदीनगर श्वेता यादव ने बताया कि भोजपुर थाने में तैनात प्रशिक्षु उपनिरीक्षक शिवम पांडेय की तहरीर पर शमीश, दिलशाद व युनूस, नसीम, मुर्शलीन और फरजाना निवासी भोजपुर के खिलाफ मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। भोजपुर गांव में नसीम और मोमीन पक्ष में मकान के कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों में पहले बुधवार रात मारपीट हो गई थी । तब मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया। दोनों पक्षों में बुधवार रात समझौता भी हो गया था। मगर बृहस्पतिवार सुबह दोनों पक्ष एक बार फिर धारदार हथियार लेकर आमने सामने आ गए थे। इस दौरान जमकर पथराव भी हुआ था। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए थे।
राष्ट्रीय उच्च सड़क मार्ग 103 की नाली में घुसा ट्रक और लगता हुआ जाम। स्रोत : संवाद