लोनी। बंथला में घर के बाहर खड़ी कार से चोर म्यूजिक सिस्टम और बैटरी चोरी कर ले गए। कार का शीशा टूटा देखा तो चोरी की जानकारी हुई। बंथला निवासी आशुतोष तिवारी ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि 12 नवंबर की रात को घटना हुई और 13 नवंबर की सुबह पता चला। कार से म्यूजिक सिस्टम और बैटरी गायब थी। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।