फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खराब होने पर सड़क किनारे पार्क की गई कार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। खराब होने पर कार को सड़क किनारे छोड़ना शालीमार गार्डन के एक युवक को महंगा पड़ गया। देर रात को मैकेनिक न मिलने की वजह से कार को छोड़कर घर लौटा युवक सुबह वापस पहुंचा तो कार चोरी हो गई थी। शालीमार गार्डन निवासी राजीव सक्सेना का कहना है कि 19 मार्च की रात करीब 11:30 बजे वह अपने घर से दोस्त अमीन की कार लेकर क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसायटी में जाने के लिए निकले थे। रात करीब 12:30 बजे महरौली अंडरपास के करीब कार खराब हो गई। उन्होंने कार को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन नहीं हुई। रात होने की वजह से मैकेनिक भी नहीं मिला। उनका कहना है कि देर रात करीब एक बजे वह कार को लॉक कर अंडरपास के करीब छोड़कर ऑटो से क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसायटी में चले गए। सुबह 10 बजे वापस आने पर कार वहां नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें