फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस से बचकर भाग रहें कार सवारों ने कई वाहनों को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। गंगनहर पटरी मार्ग पर पुलिस की चेकिंग से बचकर भाग रहें कार सवारों ने कई वाहनों में टक्कर मारी। पुलिस ने पीछा कर आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

निवाड़ी पुलिस सोमवार शाम गंगनहर पटरी मार्ग पर सौंदा पुल के समीप चेकिंग कर रही थी। इसी दौेरान एक कार में हथियार होने की सूचना पर पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया। कार सवार पुलिस को चकमा दे वहां से भाग निकले। निवाड़ी पुलिस ने कार का करीब चार किमी तक पीछा कर उसे रोक लिया। पुलिस ने कार से दो युवकों को हिरासत में लिया है ,जबकि दो युवक चकमा देकर भाग गए। बताया कि कार सवारों ने पुलिस को चकमा देने के चक्कर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर कई वाहनों को टक्कर मारी,गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। एसीपी का कार सवारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें