खतौली निवासी कमल कुमार पुत्र कृष्णपाल सिंह बीमाकर्मी है। बताया गया कि शनिवार को कमल कुमार अपनी पत्नी आरोही उर्फ प्रियंका 25 और अपनी छह वर्षीय बेटी के साथ कार से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से होते हुए दिल्ली की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह भोजपुर टोल प्लाजा से आगे पहुंचे तभी किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे सीआरपीएफ के ट्रक में जा घुसी।
हादसे के बाद किसी तरह घायलों को क्षतिग्रस्त कार से निकालकर उपचार के लिए गाजियाबाद भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने आरोही उर्फ प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। कमल की हालात चिंताजनक बनी हुई। हादसे में बच्ची भी मामूली रूप से चोटिल हो गई। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि सीआरपीएफ के ट्रक चालक मनोज कुमार ने दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अभी मृतका पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।