फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: गाजियाबाद में टायर चोरी कर ईंटों पर खड़ी कर गए कार, कार्यालय में सो रहे थे हेल्पर

Wed, 21 Dec 2022 11:33 AM IST
शाहरुख खान मुनीश शर्मा, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

वैशाली सेक्टर 1 निवासी संजय कुमार क्लाउड नाइन के सामने मोबाइल ट्रैकर एंड पैकर्स का कार्यालय है। वह देर रात अपनी कार कार्यालय के बाहर खड़ी कर घर गए थे। कार्यालय में ही काम करने वाले हेल्पर भी सोए हुए थे। तड़के चोरों ने कार को निशाना बनाया और कार के चारों टायर और एलॉय व्हील चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
गाजियाबाद में कार के टायर चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के साहिबाबाद के वैशाली सेक्टर 3 में क्लाउड 9 सोसायटी के सामने खड़ी नई कार के चारों टायर चोर बुधवार तड़के चोरी कर ले गए। कार को ईटों पर खड़ी कर छोड़ गए। मालिक ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


वैशाली सेक्टर 1 निवासी संजय कुमार क्लाउड नाइन के सामने मोबाइल ट्रैकर एंड पैकर्स का कार्यालय है। वह देर रात अपनी कार कार्यालय के बाहर खड़ी कर घर गए थे। कार्यालय में ही काम करने वाले हेल्पर भी सोए हुए थे। 

तड़के चोरों ने कार को निशाना बनाया और कार के चारों टायर और एलॉय व्हील चोरी कर ले गए। लोगों ने सुबह कार के टायर चोरी होने की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को 112 नंबर कॉल की और कौशांबी थाने जाकर तहरीर दी।
विज्ञापन


कमिश्नरेट में भी नहीं रुक रही टायर चोरी घटना
गाजियाबाद जनपद में कारों के टायर चोरी होने की लगातार घटनाएं हो रही है। कमिश्नरेट बनने के बाद भी खड़ी कार के टायर चोरी होना नहीं रुक रहा है जबकि टीएचए में हुई इसी तरह की घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ट्वीट कर चुके हैं और कानून व्यवस्था पर निशाना भी साध चुके हैं।

कोहरे में सक्रिय हुए चोर
कोहरे में चोर सक्रिय जो गए हैं। दो दिन पहले सीजन के पहला कोहरा पड़ने पर चोर भोवापुर में ज्वेलर्स की दो दुकान के ताले तोड़ चुके हैं और एक दुकान से 40 लाख की चोरी को अंजाम दिया और चोर पैदल ही बॉर्डर पार कर दिल्ली की ओर भाग गए। अब कार से टायर चोरी होना सामने आया है। इससे चोर पुलिस गश्त की भी पोल खोल रहे हैं 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें