खोड़ा। कार चालक ने एनएच नौ के पास ऑटो चालक की पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खोड़ा लोकप्रिय विहार निवासी आरिफ ऑटो चलाते हैं और 12 जुलाई को वह एनएच नौ के पास से गुजर रहे थे। उसी दौरान स्काॅपियो में सवार होकर सुनील उर्फ कल्लू, बब्लू तिवारी और सुरेंद्र तिवारी ने उसका ऑटो रुकवाकर मारपीट की। पुलिस ने घटना के 12 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।