दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर एक्सप्रेस वे पर भोजपुर क्षेत्र में टक्कर के बाद कार में लगी
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर क्षेत्र के गांव मुरादाबाद के पास बुधवार रात करीब 12 बजे बेकाबू कार ट्रक से टकराने बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। दमकलकर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कार चालक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेरठ भेजा गया। हादसे के दौरान एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित हो गया। जनपद मेरठ स्थित ब्रह्मपुरी कॉलोनी के रहने वाले रोहित कुमार दिल्ली की निजी कंपनी में जॉब करते है। जानकारी के अनुसार, रोहित बुधवार रात कार से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे होते हुए मेरठ लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, रात करीब 12 बजे जैसे ही वह भोजपुर क्षेत्र स्थित गांव मुरादाबाद के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इसके बाद डिवाइडर से टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार की सीएनजी किट में तेज धमाके के साथ आग लग गई। कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई।