फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार में लगी आग चार लोगों ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित सौ फुटा रोड पर सोमवार शाम चलती स्विफ्ट डिजायर कार में आग गई। आग लगते ही कार सवार चार लोगों ने कूदकर जान बचाई। कार सवार दिल्ली के रहने वाले हैं। सभी हरिद्वार से गंगा नहाकर वापस दिल्ली लौट रहे थे। शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। कार में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली तो तुरंत दमकल की गाड़़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि कार मालिक दिल्ली द्वारिका निवासी सुनील कुमार हैं। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें