फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला जज की मौत: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पूनम त्यागी की कार ट्रक में घुसी, ड्राइवर को आ गई थी नींद की झपकी

Tue, 07 Feb 2023 07:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

दो दिन की छुट्टी बिताने के बाद पूनम त्यागी गाजियाबाद स्थित घर से अपनी कार नंबर यूपी 14 ईयू, 8796 से मैनपुरी आ रही थीं।
विज्ञापन
एडीजे पूनम त्यागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नगला खंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन 65 के समीप मैनपुरी में तैनात जज पूनम त्यागी (एडीजे) मैनपुरी (46) की कार हादसे में मौत हो गई। 

विज्ञापन
Trending Videos

दो दिन की छुट्टी बिताने के बाद पूनम त्यागी गाजियाबाद स्थित घर (गली न.1, मकान न. 71, राजननगर, मोदीनगर) से अपनी कार नंबर यूपी 14 ईयू, 8796 से मैनपुरी आ रही थीं। जब उनकी कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 65.700 माइल स्टोन के समीप पहुंची, तभी चालक को नींद आ गई। जिससे कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। कार को सचिन पुत्र संतराम निवासी कस्तला थाना इंचोली जिला मेरठ चला रहा था। 
विज्ञापन

घायलों को पीजीआई सैफई भेजा, जहां डॉक्टरों ने पूनम त्यागी को मृत घोषित कर दिया। क्षतिग्रस्त कार पुलिस चौकी उरावर पर खड़ी करा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि पूनम के पति भी मेरठ न्यायालय में तैनात हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें